logo

नगड़ी में पहचान छिपाकर रह रहा था गुमला से फरार नक्सली, ग्रामीण SP ने किया गिरफ्तार 

ARREST13.jpg

रांची 

गुमला से फरार एक नक्सली को पुलिस ने नगड़ी से गिरफ्तार किया है। मिली खबर के मुताबिक ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को कल देर रात ये सफलता मिली है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रांची पुलिस अलर्ट पर है। इसके तहत पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। बहरहाल, गिरफ्तार का नाम अर्जुन सिंह उर्फ नेपाल सिंह बताया गया है। मूल रूप से वह गुमला में सिसई अंतर्गत सोगाड़ा गांव का रहने वाला है। फिलहाल अपनी पहचान छिपाकर रांची के नगड़ी इलाके में जीवन यापन कर रहा था। 


रांची पुलिस की टीम ने नेपाल सिंह को गिरफ्तार करते हुए पूरे घर की तलाशी भी ली। लेकिन, नेपाल के घर से किसी प्रकार के हथियार की बरामदगी नहीं हुई है। रांची पुलिस नेपाल सिंह का पूरा आपराधिक इतिहास पड़ताल करने में लगी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल सिंह के खिलाफ गुमला जिले में 9 मामले दर्ज है। इन सभी मामलों में नेपाल फरार चल रहा था। यह भी पता चला है कि गुमला पुलिस द्वारा नेपाल सिंह के घर की कुर्की की कार्रवाई की गयी थी।  

Tags - NaxaliteARRESTJharkhand News